गाजियाबाद। संजय नगर ग्रीन फील्ड मैदान में भाटी वॉलीबॉल क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। दो दिवसीय डे-नाइट इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आई 35 टीमों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के CMD राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जगत में युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें पूरी मेहनत, ईमानदारी व समर्पण के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” और यही भावना खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।राजीव कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम भावना सिखाने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कभी हार न मानने और अपना मनोबल ऊंचा रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक नितिन भाटी, सूरज चौरसिया और अमित चौधरी को बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विजेता टीमों को थर्मोकूल स्मार्ट एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, कूकर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर और आयरन जैसे उपयोगी उपहार भेंट किए गए।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे यह टूर्नामेंट सफल और यादगार बन गया।