बहराइच ( पयागपुर तहसील )l पयागपुर थाना क्षेत्र के राधा नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बांस के घने झुरमुट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह बड़ा हादसा बन सकता था और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकता था।स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तेजी और मेहनत से एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में आग से बचाव के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।