मनदीप सिंह ने जिले का बढ़ाया मान, एनडीए में हुआ चयन

पहल टुडे रिजवान अहमद कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित पनकी थाना में तैनात कांस्टेबल प्रदीप चौधरी के पुत्र ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में भी गर्व का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल प्रदीप चौधरी के पुत्र मंदीप सिंह ने एनडीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 174 रैंक पर सफलता प्राप्त किया है। उनका रोल नंबर 0845834 तथा चयन संख्या 174 है। उनकी इस मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोगों, मित्रों और पुलिस विभाग के सहकर्मियों ने भी बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कांस्टेबल प्रदीप चौधरी की ईमानदार सेवा और उनके पुत्र की इस उपलब्धि ने समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *