*राकेश मिश्रा* शिवली, कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भेवान गांव स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में बीती 3 अप्रैल की रात को शटर तोड़कर हुई 28 पेटी शराब चोरी की घटना का शिवली पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया , पुलिस ने शराब ठेके का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को पड़कर उनके कब्जे से चोरी की गई 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है जबकि उनके तीन साथी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है जिनकी तलाश के लिए पुलिस व एसओजी की टीम लगातार प्रयास रत है , पकड़े गए शातिर चोरों के पास से 17 पेटी शराब सहित चोरी की घटना में प्रयुक्त दो कार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है , पकड़े गए सभी शातिर दिमाग चोरों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है | बिदित हो कि शिवली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भेवान गांव में किरन सिंह के नाम से आवंटित कंपोजिट अंग्रेजी शराब ठेके की दुकान है जहां का सेल्समेन जय गोपाल 2 अप्रैल को देर शाम दुकान बंद करने के बाद अपने घर चला गया था तभी अज्ञात चोरों ने रात में धावा बोल कर अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर 25 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन पेटी बियर कैन कुल 28 पेटी शराब चोरी कर ले गए थे, जिनकी कीमत लगभग 22.50 लाख रुपए थी, सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा था तो टूटे शटर और दुकान में रखी शराब गायब देखकर उसने शराब ठेके के मालिक को तथा पुलिस को सूचना दी थी इस पर शिवली कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह, एडिशनल एसपी राजेश पांडे ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने के बाद घटना के खुलासे का निर्देश दिया था| शराब ठेका के मालिक सुशील कुमार ने घटना के संदर्भ में शिवली कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस व एसओजी की टीम लगातार प्रयास कर रही थी , कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया बुधवार को शिवली कोतवाली के दरोगा अजय कुमार सिंह एवं लोकेश कुमार क्षेत्र में कानून व्यवस्था व घटना के अनावरण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि 3 अप्रैल को अंग्रेजी शराब ठेके में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर दो अलग-अलग कारों से भेवान से केसरी निवादा की ओर रामगंगा नहर रोड पर शराब बेचने के इरादे से जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी, केसरी निवादा नहर पुल के पास पहुंचकर रोड पर बैरियर लगाने के उपरांत वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई तभी भेवान की ओर से आ रही दो चार पहिया वाहनों को रुकने का इशारा किया गया पास जाकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताए गए गाड़ियों के नंबर वाली ही कार थी इसके बाद गाड़ियों के चालक की तलाशी ली तो जब से 350 रुपए एवं मोबाइल बरामद हुए कोई अन्य सामग्री नहीं थी इस दौरान पुलिस ने पहली गाड़ी होंडा सिटी की तलाशी ली तो गाड़ी के सीट के नीचे 40 व डिग्गी में 30 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत सिंह उर्फ छोटू पुत्र भगवान सिंह निवासी सजावारपुर रसूलाबाद एवं उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नीतू पुत्र मंसाराम निवासी बिलहा थाना रसूलाबाद बताया इसके बाद पुलिस ने दूसरी हुंडई गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें तीन लोग बैठे मिले जिनके नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम नूर आलम उर्फ दुनकूं पुत्र औसाफ अली , अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र निवासी गण जोत रसूलाबाद, समीर खान पुत्र सलीम खान निवासी सिठऊमताना थाना रसूलाबाद बताया , उनकी गाड़ी में 10 पेटी शराब बरामद हुई जिसमें बी 7 के 47 क्वार्टर सहित आईकॉनिक के 48 व अन्य शराब पकड़ी गई इस प्रकार पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली पकड़े गए अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया यह शराब 3 अप्रैल को भेवान स्थित शराब ठेके से शटर तोड़कर चोरी की थी। पकड़े गए अभियुक्तो ने स्वीकार किया कि घटना में उनके साथ पकड़े गए उपरोक्त पांच साथियों के साथ ही शाहनवाज पुत्र सफी अली निवासी सिठऊ मताना , ओमीन पुत्र औसाफ अली निवासी जोत थाना रसूलाबाद, एवं रफीक उर्फ भोलू पुत्र मजीद निवासी मलखानपुर रसूलाबाद भी शामिल थे | हम सभी लोगों ने अंग्रेजी शराब ठेका का शटर तोड़कर 25 पेटी अंग्रेजी शराब वह 13 पेटी बियर शराब की कैन चोरी की थी आज गाड़ी में 17 पेटी शराब पकड़ी गई है। शेष 11 पेटी शराब ओमन व शाहनवाज के कब्जे में है। उसके बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकान से उनको 9000 रुपए भी मिले थे जिनको गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए आपस में बांट लिए और खाना खर्च आदि हो गया, पकड़े गए समीर खान ने बताया कि घटना में खुलासा ना हो इसको लेकर दुकान का डीवीआर व एलईडी मॉनिटर तोड़कर भउआपुरवा गांव के पास सफेद बोरी में भरकर फेंक दिया है इसके बाद पुलिस समीर को लेकर मौके पर गई तो राम गंगा नहर रोड से कुछ दूर चलकर उसने टूटा हुआ डीवीआर व मॉनिटर बरामद करा दिया इस प्रकार पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांचो आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया है , जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसओजी की टीम अनवरत दबिश दे रही है |