रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में GST चोरी की विवेचना हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात  अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात  अविनाश चतुर्वेदी की उपस्थिती में रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य GST चोरी से संबंधित मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यक्रम में विवेचकों को गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत मेमो तथा जमानत प्रार्थना पत्रों के 19 बिन्दुओं के मानक प्रारूपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, इन प्रारूपों को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किए जाने वाले सम्पूर्ण अभिलेख, सूचना एवं प्रस्तरवार आख्या तैयार करने की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जी0एस0टी0 से जुड़े जटिल आर्थिक अपराधों की जांच, सबूत संकलन, दस्तावेजीकरण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम से विवेचक अधिकारी भविष्य में GST चोरी के मामलों में अधिक सटीक, समयबद्ध एवं कानूनसम्मत विवेचना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी द्वारा व्याख्यान एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से प्रारूपों का उपयोग समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पुलिस की क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *