चिंतामणि यादव बने उप प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

नहटौर। नगर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज में प्रवक्ता चिंतामणि यादव को उप प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद पूर्व उप प्रधानाचार्य हेमा गुप्ता के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुआ था।गुरुवार को आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार त्यागी ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिंतामणि यादव के अनुभव और कार्यशैली से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य हेमा गुप्ता, राकेश त्यागी, कुलवीर सिंह, कोकिल चौहान और वाशु त्यागी सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *