गार्गी, मिरांडा और खालसा कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल में जीते

नई दिल्ली: 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस, स्टनर अकादमी और एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने लीग मैच जीत अपने अभियान को आगे बढ़ाया।मेजबान एसजीटीबी खालसा कॉलेज के कोर्ट पर महिला वर्ग में गार्गी कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 61-39 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार गार्गी कॉलेज की श्रुति को दिया गया।मिरांडा हाउस ने मैत्रेयी कॉलेज को 68-46 से हराया।‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिरांडा हाउस की पार्निका को दिया गया।पुरुष वर्ग में स्टनर अकादमी ने हंसराज कॉलेज को 96-81 से हराया। स्टनर अकादमी के अभिनव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 92-81 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार एसजीटीबी खालसा कॉलेज के तनुज को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *