आईजीआरएस शिकायत पर नजीबाबाद मंडी में कार्रवाई, नीलामी चबूतरों से अतिक्रमण हटाया गया

नजीबाबाद। मंडी समिति नजीबाबाद में आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शिकायतकर्ता हबीब अहमद एवं खुर्शीद द्वारा नीलामी चबूतरों पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, जिसके बाद तत्काल मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई अमल में लाई गई।इस कार्रवाई के दौरान मंडी सचिव सचिन शर्मा, मंडी निरीक्षक खुशनुमा तथा मंडी सहायक शिव शंकर यादव की मौजूदगी में नीलामी चबूतरों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया और सुनिश्चित किया कि मंडी की व्यवस्था बाधित न हो।अधिकारियों ने बताया कि नीलामी चबूतरों पर अतिक्रमण के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत हटवाया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मंडी परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंडी समिति ने सभी व्यापारियों एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और मंडी की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *