पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रूरा नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण कस्बा के चाक चौराहों ,नहर पुल बाजारो में अतिक्रमण के चलते फुटपाथ खत्म हो रहा और सड़के सिकुड़ती जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ।रूरा कस्बा में नहर पुल से बाजार रोड फुटपाथ तक स्थल लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।सड़क तक दुकान द्वारा अपना सामान फैला लेने एवं फुटपाथ पर फल ठेली दुकानदारो के दुकानें सजने से पूरा फुटपाथ अवैध कब्जे की जद में है। इससे नगर पंचायत की सड़क सिकुड़ती जा रही है और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं दुकानदारों ने जगह-जगह सामान सजा रखा है। इसके अलावा नहर पर चाय समोसा की दुकानों के सामने आधी सड़क तक वाहन खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है तो दूसरी तरफ व्यापारी नाली के ऊपर लगे सामान को हटाने से साफ इन्कार कर रहे हैं। रूरा चौराहा से अकबरपुर रोड में अधिकतर व्यापारियों ने दुकान के साथ सड़क पर ठेला लगाकर कब्जा कर रखा है, जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। लोगों ने प्रशासन व नगर पंचायत से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाए। नगर पंचायत के कर्मचारी अतिक्रमण मुक्त करने के लिए खानापूर्ति करते हैं जिससे कुछ समय बाद बाजार में फिर से वैसे ही हालात बन जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे लोगों को चाहिए कि उन स्थानों को चिन्हित कर टीम भेजी जाए और जुर्माना किया जाए। तभी अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकती है।कस्बाई जनों का कहना है कि व्यापारी बाजारों में दुकानों के बाहर दुकान सजा दी जाती है, इससे वाहन खड़ा करने से लेकर खरीदारी में बड़ी परेशानी होती है।बोले जिम्मेदार..कस्बे में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आज ही मुनादी करवाई जाएगी हालांकि इससे पहले दुकानदारों को चेतावनी देकर अतिक्रमण को हटाने का आग्रह किया गया था। मुख्य बाजार की नालियों पर किया गया अतिक्रमण सड़क तक पहुंच गया था। नगर पंचायत अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखेगी और चिन्हित कर नोटिस दी जाएगी जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी।