उप परिवहन आयुक्त ने कई स्कूलों में वाहनों का किया निरीक्षण

बाराबंकी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक शुरु किये गये विशेष अभियान के तहत आज मंगलवार को उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी, मोटर वाहन निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव की संयुक्त टीम ने जनपद मे संचालित कालेजो पायनियर पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप परिवहन आयुक्त अयोध्या ने मोटर वाहन निरीक्षक के साथ स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवर लाइसेंस सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की सघन जांच की। तथा यूपी इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर वाहन के दस्तावेज, चालक का लाइसेंस, पुलिस सत्यापन, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं का विवरण अपलोड किये जाने को लेकर निर्देशित किया। तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी। तो वही यात्री मालकर अधिकारी ने चेकिंग के दौरान 2 बिना परमिट व 2 बिना फिटनेस के स्कूली वाहन को थानो मे निरुद्ध किया। तथा अन्य अभियोगो मे 10 स्कूली वाहनो के चालान किये। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वर्ष 2025 मे 56 ड्राइविंग लाइसेन्स व वर्ष 2026 मे 23 ड्राइविंग लाइसेन्स निलंम्बित किये जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *