बाराबंकी। क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। ये सड़कें केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं हैं, बल्कि गांव की प्रगति का रास्ता हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्षेत्र पंचायत निधि का एक-एक पैसा गांव की सूरत बदलने में काम आए। यह बात मंगलवार को सदर विधानसभा के विकासखंड देवां के ग्राम बडाताल, खुशीयालीपुर, जबरी खुर्द, मित्तई में अपनी निधि से बनी इंटरलॉकिंग रोड़ों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। विधायक सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कहर की वजह से उत्तर प्रदेश में जो लोग बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर बैठे हैं वो स्मार्ट मीटर की ख़ामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गमÊ का संकट झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब बिजली खाते में बिजली के इस्तेमाल करने से पहले ही पैसा जमा हो जाता है तो फिर सरकार और कंपनी जनता को क्यों परेशान कर रही है।read more:https://khabarentertainment.in/holika-dahan-took-place-on-monday-due-to-lunar-eclipse/बिजली कंपनियों को तो पैसा पहले ही मिल जाता है, फिर उन्हें आम जनता की चिंता करने की क्या पड़ी है। बेचारी जनता दर-दर भटकने पर मजबूर है लेकिन सरकार और कंपनियाँ के सामने कोई सुनवाई नहीं है क्योंकि वो पहले से ही मिलीभगत करके पैसे कमा के बैठी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अब जनता ‘उपभोक्ता’ नहीं रह गए, वह ‘उपभुगता’ हो गए है क्योंकि वो हेराफेरी से बनी भाजपा सरकार के दुष्परिणामों को ‘भुगतने’ पर मजबूर है। इसी कारण पीडीए की संख्या भी लगातार बढ़ रही है क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज भी कह रहे है। इस अवसर पर अनवर अली प्रधान, राम बक्श गौतम, विनोद यादव, हरिकरन यादव, गुलशन यादव, विश्राम यादव, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र यादव, बाबुल मिश्रा, सुरेंद्र यादव, संदीप प्रजापति, शिवा यादव, कमलेश रावत, अली हसन, मोहम्मद कैफ, शान सिद्दीकी, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद जान मोहम्मद, मोहम्मद फरीद, नरेंद्र यादव, चन्द पाल यादव, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद लियाकत अली, राकेश यादव, मोहम्मद कफ़ील, मोहम्मद सरवर अली, सुशील यादव, अवधेश रावत, पवन यादव, माया देवी रावत, पूनम रावत एवं सुनीता देवी जी आदि लोग उपस्थित रहे।