छात्रों का व्यावहारिक ज्ञान एवं न्यायिक प्रक्रिया में सुदृढ़ होना जरूरी: पंकज

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा तीन-दिवसीय तृतीय ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता, 2026 का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 8 अप्रैल तक चलेगी। विश्वविद्यालय के चांसलर इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. हेमेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मूट कोर्ट समिति छात्रों के बैच अलंकरण समारोह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो.(डॉ) हेमेंद्र शर्मा ने मूट कोर्ट समिति के नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से बैज पहनाकर शुभकामनाएँ दी तथा उनके दायित्वों का कार्यभार सौंपा। अपने संबोधन में निदेशक लीगल स्टडीज प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, ने ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों को विधि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं न्यायिक प्रक्रिया की समझ को सुदृढ़ करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए इसके औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन में नेतृत्व, अनुशासन एवं समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के निदेशक प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन मूट कोर्ट समिति संयोजक डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज और सह- संयोजक दीपेश कुमार सिंह ने समिति सदस्य अनन्या सिंह ठाकुर, आनंद कुमार, शशि शुक्ला और चारु वर्मा के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्रा, डॉ. शशांक शेखर, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, आस्था मिश्रा एवं अन्य सभी फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *