भाजपा के स्थापना दिवस पर काव्य संध्या में बही कविताओं की बयार

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर के इमिरती कालोनी स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे के आवास पर सोमवार को भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद कवियों ने वीर रस, ओज, हास्य, श्रृंगार व राष्ट्रवादी रचनाओं से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी व अन्य नेताओं ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने वाणी वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ओज की प्रखर कवयित्री कौशल्या कुमारी चैहान ने देश विरोधी हर ताकत की हस्ती हमें मिटानी है, जिस इंसां का खून न खौला खून नहीं वह पानी है सुनाकर जोश भर दिया। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने वंदे मातरम की प्रस्तुति से श्रोताओं में देशभक्ति का जज्बा जगाया। शायर अशोक तिवारी एडवोकेट ने अटल जी को समर्पित रचना सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। संचालन करते हुए प्रभात सिंह चंदेल ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से कार्यक्रम को धार दी। गीतकार धर्मेश चैहान, सुनील चैचक ने हास्य-व्यंग्य से लोगों को खूब गुदगुदाया। लोकभाषा कवि दयानंद दयालू ने पर्यावरण पर चिंतनशील रचना प्रस्तुत की। नवगीतकार दिलीप सिंह दीपक व शायर विवेक चतुर्वेदी ने वीर शहीदों व राष्ट्रभक्ति पर आधारित रचनाओं से समां बांधा। कार्यक्रम में सभी कवियों का सम्मान किया गया। अंत में आयोजक कमलेश सिंह खांबे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कवियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को राष्ट्र वंदना का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान लालता प्रसाद मिश्र, दिलीप चैबे, ऋषभ हर्ष, अनीशा, जयशंकर त्रिपाठी, देवानंद पांडेय, गुलाम हुसैन, शिवम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *