गूगल फॉर एजुकेशन रेफरेंस Ldwy के रूप में पुनः मान्यता, उन्नत तकनीक और नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए वैश्विक सम्मान
नेहरू वर्ल्ड स्कूल एक बार फिर डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए0आई0) के क्षेत्र में ,d वैश्विक पहचान के साथ उभरा है। विद्यालय को गूगल फॉर एजुकेशन रेफरेंस इंस्टीट्यूशन के रूप में पुनः मान्यता प्रदान की गई है। यह प्रतिष्ठित मान्यता गूगल की उन्नत शैक्षिक तकनीक, ए0आई0 टूल्स और नवाचारपूर्ण शिक्षण के प्रभावी उपयोग के लिए दी जाती है।गूगल फॉर एजुकेशन रेफरेंस इंस्टीट्यूशन होना केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि वैश्विक विश्वास का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि विद्यालय शिक्षा में गूगल के डिजिटल साधनों और एआई प्लेटफॉर्म का ऐसा आदर्श मॉडल प्रस्तुत करता है] जिसे अन्य स्कूल अपनाने योग्य मानते हैं। ऐसे संस्थान शिक्षकों के व्यावसायिक विकास] विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सीखने की प्रक्रिया और सहयोगात्मक कक्षा वातावरण को मजबूत बनाने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हैं।नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने गूगल वर्कस्पेस, ए0आई0 आधारित जेमिनी और अन्य डिजिटल संसाधनों को इस प्रकार शिक्षण में शामिल किया है कि तकनीक शिक्षा को अधिक रोचक] सुलभ और प्रभावी बनाती है।read more:https://khabarentertainment.in/trucks-collide-on-national-highway-both-drivers-seriously-injured/ विद्यालय में तकनीक का उपयोग केवल ऑनलाइन सुविधा तक सीमित नहीं है] बल्कि यह शिक्षण में नए प्रयोग] विद्यार्थियों की प्रगति का विश्लेषण और उनकी आवश्यकता के अनुसार मार्गदर्शन देने का आधार बन चुका है।विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह ने कहा] ^^मैं अक्सर कहता हूँ कि तकनीक शिक्षकों की जगह नहीं लेगी] लेकिन जो शिक्षक तकनीक का सही उपयोग करेंगे] वे निश्चित रूप से आगे रहेंगे। ए0आई0 और जेमिनी जैसे साधनों के साथ हमारी सोच स्पष्ट है] मानव बुद्धिमत्ता को प्रतिस्थापित नहीं] बल्कि उसे विस्तार देना। हमारा उद्देश्य ऐसी कक्षाओं का निर्माण करना है जहाँ नवाचार गहन अधिगम को मजबूत करे] न कि ध्यान भंग करे।**विद्यालय की एक्ज़ीक्यूटिव हेड सुश्री सुसन होम्स ने कहा] ^^गूगल टूल्स के उपयोग ने शिक्षकों के कुशल विकास को नई दिशा दी है] आपसी सहयोग को मजबूत किया है और विद्यार्थियों व शिक्षकों को साथ मिलकर सोचने] सीखने और आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाया है।**एनसीआर क्षेत्र में ए0आई0 आधारित शिक्षा और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में नेहरू वर्ल्ड स्कूल अग्रणी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है। विद्यालय निरंतर नवाचार] वैश्विक सहयोग और तकनीक-सम्मिलित शिक्षण के माध्यम से शिक्षा को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर रहा है।1978 में स्थापित नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है] जो सीबीएसई और कैम्ब्रिज बोर्ड से संबद्ध है। विद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता] वैश्विक दृष्टिकोण और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति के लिए जाना जाता है।