नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई: 7 नेपाली दलाल सहित एक भारतीय गिरफ्तार

बहराइच/रूपईडीहा। नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नेपाली दलालों समेत एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना रूपईडीहा क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भारतीय नागरिकों को रिक्शा और अन्य वाहनों में बैठाकर नेपाल स्थित होटलों और कसीनो तक ले जाते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। कई बार ये लोग जबरन यात्रियों को बैठाने और शोर-शराबा करने जैसी हरकतों में भी शामिल पाए गए।गिरफ्तार नेपाली दलालों में रमेश, विनोद, दान सिंह, अनिल विष्ट, रमेश बहादुर धामी और करन बहादुर शामिल हैं, जो नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। इसके अलावा बहराइच के रूपईडीहा निवासी राज कश्यप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह के दलालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *