बहराइच/विशेश्वरगंज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेश्वरगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नाजायज असलहा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सोनू सद्दार उर्फ जगजीत सिंह को कंछर गांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 86/2026 के तहत धारा 109/352/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।