हिंदू किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मुस्लिम युवक गिरफ्तार

रेहड़। हिंदू किशोरी को अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह गांव में अपने परिवार के साथ रहता है जबकि उसके वृद्ध पिता गांव के बाहरी छोर पर दूसरे घर में अकेले रहते हैं जो फेरी लगाकर सामान बेचते हैं जिस कारण उसकी 16 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन उनका खाना बनाने जाती है। आरोप है कि शुक्रवार की तड़के लगभग 4:00 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने दादा के घर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में मुस्लिम युवक मौ. एजाज किशोरी को खींचकर अपने घर में ले गया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के वापस नही आने पर जब परिजन उसे तलाश करने निकले तो मौ. एजाज ने बदहवास हालत में उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया और अपने घर से फरार हो गया‌। किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता द्वारा शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने आरोपी मौ. एजाज पुत्र आबिदउल्ला के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा व आरक्षी नवीन कुमार द्वारा आरोपी मौ. एजाज उर्फ आजाद पुत्र आबिदउल्ला उर्फ हफिजुर्रहमान निवासी गांव रायपुरी को रेहड में स्थित फूड प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *