मसौली, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार मे जनपद बाराबंकी विकास का पहिया कहा जाता था लेकिन मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की तुष्टीकरण के चलते विकास का पहिया ठहरा हुआ है जनता सरकार की नीतियों के चलते परेशान है और सपा सरकार की राह देख रही है। पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग लोग समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है इसकी लड़ाई सपा मुखिया अखिलेश यादव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। दवाई, पढ़ाई सब महंगी हो चुकी है। विधायक गौरव रावत ने कहा कि समाजवादी सरकार मे जिले के पहिया बाराबंकी जाना जाता था बाबू बेनी प्रसाद वर्मा जनपद ही नहीं देश मे विकास पुरुष के रूप जाने जाते थे आज सपा सरकार मे जितने विकास कार्य हुए है उनकी मरम्मत भाजपा सरकार नहीं करा पा रही है। सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने को लेकर समय से पंचायत चुनाव कराने से भाग रही है क्योकि प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा को नकार चुकी है। पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने कहा कि आज संविधान बचाने की जरूरत है। संविधान बचाने की लड़ाई हमारे नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। सपा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा प्रधान की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, शीलम वर्मा, शरीफ प्रधान, फारूक प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मास्टर प्रेम वर्मा, ताजुद्दीन अंसारी, शाहिद अली बीडीसी, पिंकू सैनी लवकुश वर्मा, इसरार प्रधान, अवध राम वर्मा, कामिल अली, फकीर अली अंसारी,गुड्डू मौर्य प्रधान, सुशील वर्मा, परसराम वर्मा, वीरपाल वर्मा, केदार यादव, मास्टर सलमान, राम अचल विश्वकर्मा, नितेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे।