रसोई गैस की मारामारी से निपटने अब 5 किलो का गैस सिलेंडर

– सरकार और ऑयल कंपनियां मिलकर लेंगी अंतिम निर्णय

भोपाल । प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच सरकार नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि नए उपभोक्ताओं को 14.2 किलो के बजाय 5 किलो का गैस सिलेंडर दिया जाए, ताकि उपलब्ध गैस का बेहतर वितरण किया जा सके और ज्यादा लोगों तक सुविधा पहुंच सके। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस सुझाव पर चर्चा की गई।सरकार का मानना है कि छोटे सिलेंडर से गैस की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां मिलकर इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेंगी। यदि योजना लागू होती है तो अगले कुछ महीनों में नए कनेक्शन के साथ 5 किलो सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को इंतजार और परेशानी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *