मथुरा-अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा भारत के पूर्व श्रम एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री, संचार मंत्री, रेल मंत्री,वित्त मंत्री ,कृषि मंत्री,रक्षा मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू जगजीवन राम बाबूजी के 119 वीं जयंती के मौके पर पुष्पांजलि सभा एवं भारतीय संविधान को लागू करने में योगदान नामक विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र सिंह आजाद संचालक संजय कुमार बीडीसी ने कियासर्वप्रथम बाबू जगजीवन राम के प्रतीकात्मक चित्र पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण भास्कर एवं हीरा चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित किए और कहा बाबू जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माता हरित क्रांति के जनक थे संपूर्ण भारत के नागरिक उनके ऋणी रहेंगे।संचालन के दौरान सागर सिंह ,प्रधान अशोक कुमार ने कहा बाबू जगजीवन राम जी ने भारत के विभिन्न विभागों में मंत्री रहकर आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचाने का और संविधान लागू करने का अतुल्य योगदान दिया।पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रवीण भास्कर एडवोकेट ,तेज सिंह पंकज ,अनिल कुमार गुरु कृपा वाले ,अशोक प्रधान, सागर सिंह, विसंबर दयाल कर्दम अध्यक्ष अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति मथुरा 2026,संजय कुमार बीडीसी,आकाश बाबू, साबिर खान, हीरा चक्रवर्ती, सरदार महेंद्र सिंह आदि ने बाबूजी को याद किया।संबोधन के दौरान अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने केंद्र सरकार से बाबू जगजीव नाम को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की गयी