हर मुसीबत में साथ हैं ‘मोदी मैजिक’ – मनोज गोयल

गाज़ियाबाद। पूर्व पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व का अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए एक चट्टान की तरह खड़े रहने वाले नेता का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।मनोज गोयल ने अपने बयान में कहा कि चाहे वैश्विक महामारी का दौर रहा हो, आर्थिक चुनौतियां हों या सीमाओं पर तनाव की स्थिति, हर परिस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र हमेशा आम जनता रही है और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं।उन्होंने आगे कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। विदेश नीति के मोर्चे पर भी भारत की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है और दुनिया के बड़े देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। मनोज गोयल ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। श्री गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी देश इसी प्रकार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *