(पहल टुडे)मोहित शर्मा
जिला गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में हनुमान जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए धर्म प्रेमियों ने नगर में अनेकों जगह भंडारों का आयोजन करते हुए हलवा पुरी का प्रसाद वितरण किया।गुरुवार को नगर में बस अड्डा, गांधी मार्केट,राज चोपला निवाड़ी रोड,बेगमाबाद रोड,. तिबडा रोड,हापुड़ रोड,बेगमबाद रोड,रुक्मणी मार्केट,गोविंदपुरी सहित नगर में अनेकों जगह हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारों का आयोजन करते हुए श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया।