सर्विस लेन पर अतिक्रमण से परेशानी, एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

अमेठी। ककवा रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि सर्विस लेन पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। आरोप है कि पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।गुंजन सिंह ने सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के साथ ही दूसरी ओर सर्विस लेन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 9 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *