पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के गलरा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय वर्ग का शुभारम्भ हुआ है प्रशिक्षण वर्ग के शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी व मुख्य वक्ता जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह व जिलाउपाध्यक्ष गौरव उमर रहे प्रशिक्षण वर्गों में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने कहा की यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, और जनसेवा के विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों, सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा और कार्यशैली को समझने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे समाज में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। वक्ताओं ने बताया कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है प्रशिक्षण की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने किया इस दौरान ज्ञानेश्वर दुबे, विनय सिंह बबलू, विपुल सिंह, रामकृष्ण, आदित्य तिवारी, मुकेश सिंह, राजकुमार, जय प्रकाश, मनोज सिंह आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *