गौरीगंज/अमेठी। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बाबूगंज सगरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का है, जहां देर रात चोरों ने एटीएम मशीन को निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि चोरों ने एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन शोरगुल होने पर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मामले की गहन जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।