डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील सदर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद (आईएएस) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण की प्रक्रिया ऐसी हो कि फरियादी संतुष्ट हो सके। साथ ही गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में प्राप्त 15 शिकायतों में से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 17 में से 2, कैसरगंज में 15 में से 2, पयागपुर में 18 में से 4, महसी में 26 में से 2 तथा तहसील नानपारा में प्राप्त 11 शिकायतों में से 2 का निस्तारण मौके पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *