औरैया में सांप ने 25 मिनट तक रोकी स्कूली बस, वीडियो शोसल मिडिया पर हुआ वायरल ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया

औरैया जिले में एक स्कूली बस के सामने अचानक एक सांप आ गया, जिसने लगभग 25 मिनट तक बस का रास्ता रोके रखा। यह घटना सोमवार को सहार थाना क्षेत्र के सौथरा मार्ग पर हुई, जिससे बस में सवार बच्चों और चालक में दहशत फैल गई।दिबियापुर के एक कॉलेज की यह बस बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थी। सौथरा मार्ग पर पहुंचते ही चालक ने सड़क के बीचों-बीच फन उठाए एक सांप को देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस रोक दी।बस रुकते ही अंदर बैठे बच्चों में डर फैल गया और वे सहम गए। सांप के सड़क पर फन उठाकर खड़े रहने के कारण करीब 25 मिनट तक बस आगे नहीं बढ़ पाई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर बाद जब सांप सड़क से हट गया, तब जाकर बस अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ सकी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *