लोहिया जयंती व शहीद दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय में राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक न्याय व समानता की राह दिखाते हैं। जिला महासचिव अरशद अहमद ने कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) शशिकांत साहू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा। शशिकांत साहू ने कहा कि वे लोहिया जी के विचारों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं।कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, घनश्याम सिंह, शशिकांत साहू, मनीराम वर्मा, गुंजन सिंह, राकेश, सूबेदार यादव, सुदर्शन, अभिषेक प्रजापति, चंद्रकांत पाल, दीपू तिवारी, अशोक यादव और शेर बहादुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *