दिव्यांग, विधवा व वृद्धजनों को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग

अमेठी। दिव्यांग, निराश्रित विधवा एवं वृद्धजनों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रार्थना पत्र भेजा है।प्रार्थना पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों, निराश्रित विधवाओं एवं वृद्धजनों को भी उक्त योजना में विशेष प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन वर्गों के लोगों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें दर-दर भटकना पड़ता है। यदि इन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल सके तो उनकी समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो सकता है।दिनेश कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे प्रदेश के जरूरतमंद दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *