मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 187 मरीजों का हुआ उपचार

हलिया (मिर्जापुर)। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया सहित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 187 मरीजों का चिकित्सक द्वारा उपचार कर निः शुल्क दवा वितरित किया गया है उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टर आलोक यादव ने कुल 43मरीजों का उपचार किया इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार मे आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सक कामेश्वर तिवारी के देखरेख में आयोजित किया गया जिसमे कुल 29 मरीजों का उपचार किया गया इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमण्डगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन डॉक्टर बाल कृष्ण मिश्रा के देखरेख में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 41 मरीजों का उपचार किया गया इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौधा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला डॉक्टर शालिनी सिंह के देखरेख में आयोजित किया गया जिसमें कुल 38 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित किया गया है नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़पेली पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला चिकित्सक मनीष कुमार कि देखरेख में आयोजित किया गया जंहा पर कुल 36 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया की उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्रो मतवार, ड्रमण्डगंज, बरौधा मुड़पेली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी, बुखार के कुल 187 मरीजों का उपचार कर निः शुल्क दवा वितरित किया गया है इस दौरान फार्मासिस्ट अजय कुशवाहा, मनोज कुमार,सुभाष पटेल, दशरथ पटेल एलटी राकेश पटेल,स्टॉफ नर्स माया, आदि मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *