रायबरेली मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों अस्पताल चौराहा, घंटाघर और सुपर मार्केट से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस टीम और महिला प्रतिभागियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।