परशदेपुर रायबरेली नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परशदेपुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आयोजित मेले में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक शुगर के मरीज रहे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।मेले में बुखार के 15 तथा खुजली के 18 मरीज भी पहुंचे, जिनका इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कुल 61 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया जिसमें शुगर के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही, जिनका समुचित इलाज कर खान पान के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।