वाराणसी (राजातालाब)। क्षेत्र के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने देश के युवाओं से फिल्म धुरंधर-2 देखने का आह्वान करते हुए इसे “देश की वास्तविकताओं को सामने लाने वाली” फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत है और युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य कर रही है।अधिवक्ता पाण्डेय के अनुसार, फिल्म में कई ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है, जिनसे आम नागरिक अब तक अनभिज्ञ थे। उन्होंने दावा किया कि फिल्म के माध्यम से नोटबंदी जैसे मुद्दों के पीछे की वजहों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, यह भी दर्शाया गया है कि किस प्रकार कुछ ताकतें देश की व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं।उन्होंने कहा कि यह फिल्म विशेष रूप से युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा। पाण्डेय ने मजदूरों, किसानों, महिलाओं, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों से भी अपील की कि वे इस फिल्म को देखें और उसमें प्रस्तुत तथ्यों को समझें।
अंत में उन्होंने दोहराया कि धुरंधर-2 केवल एक मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देशहित के मुद्दों पर सोचने और जागरूक होने का एक जरिया है।