बहराइच l देश के अग्रणी समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर के बहराइच कार्यालय पर ब्यूरो हेड कुतुब अंसारी की अध्यक्षता में होली एवं ईद मिलन का संयुक्त समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिले भर से आए दैनिक भास्कर के संवाददाताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को होली एवं ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली खेलकर की गई, जिससे माहौल पूरी तरह रंगमय और सौहार्दपूर्ण हो गया।इसके बाद आयोजित ईद मिलन समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया और मिष्ठान ग्रहण किया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से लियाकत अली, लक्ष्मण पांडे, महेश अग्रवाल, फैजान अहमद, विरेंद्र कुमार राव, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, शकील अंसारी,रईस खान,कृष्णा पाण्डेय, जयदीश कुमार श्रीवास्तव, फैज़ान अहमद, मसी उल्ला खां, नजीर खान, अल्ताफ शेख, सिराज अली कादरी, एम अरशद, संतोष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।जिले में पत्रकारों की ओर से होली और ईद का इस प्रकार संयुक्त आयोजन पहली बार किया गया, जिसकी लोगों ने सराहना करते हुए इसे आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया।