किरतपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई कीर्तिनगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो नगर के प्रसिद्ध श्री हरिहर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करके वापस हरिहर मंदिर पर आकर संपन्न हुआ ।संचलन से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा आद्य सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम को प्रणाम एवं चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर नमन करके प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन ने की। मुख्य वक्ता जुगल किशोर कालरा ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इस दिन का विशेष महत्व है उन्होंने बताया कि इस दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई साथ ही भगवान श्री राम जी का राज्याभिषेक व भगवान झूलेलाल का अवतरण एवं आर्य समाज की स्थापना व नवरात्रि का प्रारंभ और विक्रम संवत की स्थापना जैसे अनेक महत्वपूर्ण प्रसंग इसी दिन से जुड़े हुए हैं। संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का जन्म भी वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था ।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया । कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक आर्यवृत रहे। अमृत वचन मानव एकल गीत अक्ष व प्रार्थना वैभव द्वारा की गई ।