डॉ दिनेश शर्मा ने किया गोमती प्रवाह पंचांग का विमोचन 

लखनऊ: गोमती प्रवाह पंचांग का विमोचन आज गोमती प्रवाह वार्षिक पंचांग के 27 में अंक का विमोचन माननीय राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा जी ने अपने निवास पर किया। उन्होंने कहा लखनऊ का पहला पंचांग लगातार 27 वर्ष से प्रकाशित हो रहा है जिसका वितरण निशुल्क समाज के बीच किया जाता है|  संपादक रिद्धि किशोर गौड़ ने संपादकीय के माध्यम से लोगों से निवेदन किया है की स्वस्थ जीवन जीना है तो प्रकृति के साथ रहना शुरू करें और उसका संरक्षण करें|  मूर्ति विसर्जन के लिए पंचांग में गाय के गोबर से निर्मित मूर्तियों का प्रयोजन दिया गया है जो लखनऊ में उपलब्ध है इनका पूजन कर घर में ही विसर्जन किया जा सकता है|  विमोचन के अवसर पर श्री शुभ संस्कार समिति के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ,उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ,अजय मेहरोत्रा ,धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष मोहित शर्मा, सप्त ऋषि मिश्रा ,राजीव तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *