शिविर में दिखी योग, स्वास्थ्य और मानसिक सशक्तिकरण की त्रिवेणी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर स्थित चाइल्ड केयर लीव भवन में स्वास्थ्य, योग एवं मानसिक जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रमों का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजनात्मक गतिविधियों से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। इसके पश्चात योग शिक्षक अमर सिंह के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है, इसलिए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”इसके उपरांत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. रवि शंकर सिंह (पैथोलॉजिस्ट, मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. पुनीत सिंह की टीम ने स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण चिकित्सीय जानकारी प्रदान की।
डॉ. रवि शंकर सिंह ने प्राथमिक उपचार के सिद्धांत की विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि “आपात स्थिति में सबसे पहले श्वास मार्ग को खुला रखना, श्वसन की जांच करना और रक्त संचार को सुनिश्चित करना जीवन रक्षा की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।”डॉ. पुनीत सिंह एवं डॉ. सच्चिदानंद सिंह ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और संवाद के माध्यम से इसे सुदृढ़ किया जा सकता है।”उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अत्यधिक मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग से मानसिक तनाव एवं एकाग्रता में कमी आती है, इसलिए प्रतिदिन कुछ समय डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाकर आत्मचिंतन, योग, पठन-पाठन एवं प्रकृति के साथ समय बिताना आवश्यक है।”इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अनुराग मिश्र एवं उद्देश्य सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्वयंसेवक दिव्यांशु सिंह, पृथ्वीराज सिंह, मनीष यादव, मोनू कुमार, अर्पिता यादव, आलोक मिश्रा, शंभू चौरसिया, रजनीश कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *