मनोनीत सभासद जय कुमार बबलू भारती का पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यालय अकबरपुर कानपुर देहात में नगर पंचायत अकबरपुर से मनोनीत हुए सभासद जय कुमार बबलू भारती का सभासद शिव सिंह बंजारा, सभासद रामपाल सिंह बंजारा व सभासद आदेश यादव  सरदार प्रमोद सिंह केशावत कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि/जिलाध्यक्ष सुभासपा ने अपने पार्टी कार्यालय पर गमछा पहनाकर व गुरु नानक देव जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। केशावत ने सभी सभासदों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेहनत, परिश्रम और लगन से निरन्तर आगे बढ़ने के लिए भी सभासदों को प्रोत्साहित किया। साथ ही वार्ड में सभी जनहित के कार्यों को गंभीरता से कराने का भी जोर दिया।। साथ में रहे रामू कुशवाहा समाजसेवी, जगदीश बंजारा व अवधेश सिंह आदि।मनोनीत सभासद जय कुमार बबलू भारती ने सदर विधायिका और मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला और  पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी जी जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का आभार जताया। उन्होंने कहा आज मुझे जो यह पद उन्हीं के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। यह दिन मेरे लिए सभी दिनों में सबसे अच्छा दिन है और माननीय पूर्व सांसद के आदेशों का पालन करते हुए हमेशा नगर पंचायत में अच्छा काम करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *