*माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम संगसियापुर में जल संगोष्ठी एवं जल अर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन* 

 रिजवान खान कानपुर देहात माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में जल संगोष्ठी एवं जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन जल संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों को दिलाई जल संकल्प शपथ प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज विकासखंड अकबरपुर के ग्राम संगसियापुर में जल संगोष्ठी एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं जल अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जल है तो कल है” की भावना को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संकल्प की शपथ दिलाते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण फीता काटकर किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/a-review-meeting-of-land-acquisition-works-was-held-under-the-chairmanship-of-dm/  इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा। माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता हेतु स्टॉल लगाए गए, जिनका माननीय मंत्री जी ने अवलोकन किया। स्टॉलों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने प्रदेश सरकार की 09 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा कानून व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कार्यक्रम में अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम,जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *