भारतीय किसान यूनियन (भानू) की अहम बैठक : KDA की कार्यवाही से आक्रोशित किसानों ने संबलपुर में बैठक कर जताया विरोध,

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर बिठूर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम संबलपुर में तोमर फार्म हाउस के पास अनेकों किसान इखट्ठे हुए। दरअसल भारतीय किसान यूनियन (भानू ) द्वारा एक अहम बैठक रखी गई थी, जिसमें केडीए की कार्यवाही के विरुद्ध किसानों में आक्रोश देखने को मिला। बताते चलें कि कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए)द्वारा किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करने और उचित मुआवजा न देने के विरोध में यह बैठक रखी गई थी। बैठक का नेतत्व अरविंद राजपूत,मंडल संगठन मंत्री एवं पियूष शुक्ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ो किसान महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और एकत्रित किसानों ने  जमकर केडीए के विरुद्ध  नारेबाजी करी। इस दौरान किसान नेता अरविंद राजपूत ने कहा जब किसानों की जमीन ही नहीं रहेगी तो वह रहेगा कहां। हम जल्द ही केडीए का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।बैठक में किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि *अब समय का इंतजार नहीं किया जाएगा।* KDA द्वारा किसानों की जमीनों का बिना उचित मुआवजा दिए अधिग्रहण करना किसानों के साथ घोर अन्याय है। इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष पीयूष शुक्ला ने कहा, “हम संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। अब केडीए की मनमानी और तानाशाही नहीं चलने देंगे। हमारा अगला डेरा केडीए होगा।भारतीय किसान यूनियन (भानू) कानपुर ने स्पष्ट किया है कि किसानों की जमीनों का अधिग्रहण बिना उचित मुआवजा दिए किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।हम अपनी जमीन, अपना हक नहीं छोड़ेंगे। KDA को किसानों के साथ न्याय करना ही होगा।
बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे अपनी मांगों के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने सभी किसान भाई-बहनों से अपील की कि वे इस संघर्ष में शामिल हों और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *