जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मिर्जापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र परिवारो सहित विशेषकर 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिको का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। स्वास्थ्य अधिकारियो को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एच0आर0पी0) वाले मामलो में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु प्रयास किए जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मानक के अनुसार दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्टाक रजिस्टर को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में आशा कार्यकत्रियो व ए0एन0एम0 के कार्यो की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यकत्रियोध्कार्मिको को चिन्हित करते हुए प्रगति बढ़ाई जाए अथवा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। आई0पी0डी0 की समीक्षा में मेडिकल कालेज, चील्ह व विजयपुर में आई0पी0 कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एम्बुलेंस 102 व 108 की समीक्षा में मरीजो को सही गंतव्य तक न पहुंचाने वाले एम्बुलेंस कर्मियो पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिकध्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मूवमेंट रजिस्टर बनाए जाए एवं एम्बुलेंस से आने जाने वाले मरीजो का लेखा जोखा रखा जाए तथा एम्बुलेंस किस मरीज को कितने समय लेने जा रही है उसकी भी सूचना दे। उन्होंने कहा कि गम्भीर हालत में आने वाले मरीजो जिनकी स्क्रीनिंग करानी है यदि उनसे संक्रमण फैलने की आशंका है तो उनके आस पास के मरीजो की स्क्रीनिंग कराते हुए उपचार करें। राष्ट्रीय अंधता व दृष्टिहीनता कार्यक्रम की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिकध्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के प्रभारी चिकितसाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मरीज जिनकी दृष्टि में कोई समस्या है उन मरीजो को तत्काल आई सर्जन को रेफर करे ताकि ऐसे मरीज समय रहते अपनी समुचित जांच करा सकें। बैठक में पी0पी0 परियोजनाओं, इ0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन, कुष्ठ रोग, क्षय रोग, मंत्र एप पर बर्थ डोज की समीक्षा, जननी सुरक्षा भुगतान, मातृ मृत्यु आडिट, टीकाकरण, एफ0आर0यू0 की समीक्षा, आर0सी0एच0 स्टेटस, फैमिली प्लानिंग, एस0एन0सी0यू0, जिला महिला चिकित्सालय, एम्बुलेंस 108 व 102 की पहुंच टाइमिंग, विभिन्न चिकित्सालयो में ओ0पी0डी0 में मरीजो की संख्या, आभा प्रगति रिपोर्ट,, राष्ट्रीय कुष्ठ उनमूलन कार्यक्रम सहित अन्य सभी बिन्दुओ की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *