श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय एवं डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी/एसडीएम प्रवीण यादव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका विधायक, डीएम एवं एडीएम ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 04 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति डेमो चेक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 02 लाभार्थियो सुमित्रा पत्नी स्व. राम मनोहर व श्री कमला प्रसादपुत्र स्व. भगेडू को रूपये 02-02 लाख की धनराशि स्वीकृति पर डेमो चेक प्रदान किया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 05 लाभार्थियों को सिलाई मशीन टूलकिट प्रदान की गई।read more:https://khabarentertainment.in/free-medical-camp-for-cleft-lip-and-palate-patients-in-kaiserganj/ इस दौरान विधायक एवं डीएम ने 06 माह से कम आयु के नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन्न कराया तथा गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी भेंटकर गोदभराई भी की। इसके अलावा कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकार राजकुमार द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिगीत प्रस्तुत किये गये। जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया।विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। हमारी सरकार ने जन-सेवा और विकास के 9 गौरवशाली वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। यह नौ साल केवल एक सरकार का कार्यकाल नहीं, बल्कि प्रदेश के कायाकल्प और हर नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के तर्ज पर योजनाओं को धरातल पर उतारकर जन-जन को लाभान्वित किया है। प्रदेश में आज भयमुक्त वातावरण है। पहले यह प्रदेश अपराध का गढ़ कहा जाता था। इन 9 वर्षों में प्रदेश सरकार ने भव्य और विकसित प्रदेश की इमारत खड़ी की है। डीएम ने प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर 09 वर्षो के दौरान जनपद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें विगत नौ वर्षाे में जनपद की जो उपलब्धियां रही है, उनकी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मेले का सम्पूर्ण उद्देश्य यह है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका पंजीकरण कराकर लाभ दिया जा सके। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डीपीओ पीके दास, उपायुक्त राजेश कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनथ यति सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।