ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, जनपद मो0 मुश्ताक द्वारा कोतवाली ललितपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम गार्द द्वारा सलामी ली गयी । सलामी गार्द का निरीक्षण कर गार्द में लगे अधिकारी/कर्म0गण का टर्न आउट को चेक किया गया । तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, मालखाना, बैरक आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया ।थाना कार्यालय के रजिस्टर नं0 8, एनसीआर रजिस्टर, रजिस्टर नं0 4, त्यौहार रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, टॉप-10 रजिस्टर, हत्या/बलवा रोकथाम रजिस्टर, भूमाफिया रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान रजिस्टर आदि को चेक किया गया, जिनका रखरखाव संतोष जनक व अध्यावधिक पाया गया ।फ्लाई शीट व H.S. रजिस्टर को चेक कर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि एच०एस० की चेकिंग साप्ताहिक रूप से करके रजिस्टर में अंकित करें ताकि अपराध में प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय-समय पर चेकिंग के पश्चात प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये ।थाना के ई-मालखाना का निरीक्षण कर मालों के सही रख-रखाव, शस्त्रों की नियमित सफाई व लम्बित मालों के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । आई0जी0आर0एस0 रजिस्टर चेक किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि IGRS का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना है, IGRS को गम्भीरता से लेकर लम्बित समस्त प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व शान्ति व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त, रात्रि गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।read more:https://khabarentertainment.in/to-ensure-the-supply-of-gas-cylinders-and-to-check-hoarding-and-black-marketing-of-gas-cylinders-investigation-teams-conducted-raids-at-shops-hotels-and-establishments/ शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों के विरूद्ध गुण्डा, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलना, 129 BNSS की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।यक्ष एप- यक्ष एप जो एक हाईटेक, AI आधारित मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसका उद्देश्य अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस बनाकर उनकी रियलटाईम निगरानी सुनिश्चित कर अपराध को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस एप का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर अपराधियों की पहचान, उनके मूवमेन्ट और गैंग लिंक्स की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । यक्ष एप की सहायता से अपराधियों का सत्यापन कर प्राप्त डाटा का विवेचनात्मक कार्यवाही में उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।मिशन शक्ति केन्द्र- निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता तथा परामर्श से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टरों के रखरखाव एवं शिकायत निस्तारण की स्थिति को गहनता से देखा गया तथा अधि0/कर्म0गण को निर्देशित किया गया कि महिला सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्रों पर पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा निर्गत डीजी परिपत्र में निर्गत निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन, करना सुनिश्चित करें । निरीक्षण के दौरान महोदय ने संबंधित कर्मचारियों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । साथ ही, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।read more:https://khabarentertainment.in/on-the-occasion-of-international-womens-day-and-swachhta-pakhwada-an-awareness-programme-was-organised-at-bal-shakti-h-s-school-bargawan-malasa/ महिला सम्बन्धी अपराधों से सम्बन्धित विवेचनात्मक कार्यवाही में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन जैसे FSL, सर्विलांस, साइबर आदि से सम्बन्धित साक्ष्यों का अनिवार्य रूप से सम्मिलित करना सुनिश्चित करें । मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से एण्टीरोमियों की टीम द्वारा की जा रही चैकिंग का मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें । मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी व समस्त टीम को निर्देशित किया गया कि महिला सम्बन्धी अपराध से सम्बन्धित पीड़िता/आवेदिका की सभी दृष्टिकोंण से उचित काउन्सिलिंग करना सुनिश्चित करें । तत्पश्चात बन्दी गृह का निरीक्षण किया गया, जिसमें उच्चकोटि की साफ-सफाई पाये जाने पर कार्य की सराहना की गयी । तत्पश्चात थाना शस्त्रागार में रखे सभी शस्त्रों को चेक किया गया साथ ही थाने पर उपस्थित उ0नि0/मु0आ0/आरक्षियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग करायी गयी तथा शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित को नियमित रूप से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कर्मचारियों को कराने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा थाने पर चलने वाली कम्प्यूटरीकृत जीडी को चेक किया गया तो जीडी निश्चित समय पर पायी गयी एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।read more:https://khabarentertainment.in/farmers-sweat-and-holi-colors-become-symbols-of-prosperity-gratitude-expressed-at-the-get-together/*साइबर क्राइम सेल/हेल्प डेस्क-* साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक कर व्यवस्थित रखरखाव नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के खातों से धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई धनराशि से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही जैसे बैंक खातों में डेविट फ्रीज कराना, बैंक व अन्य वित्तीय एजेंसियों से समन्यवय स्थापित कर धोखाधड़ी हुयी धनराशि को पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया जा सके । Frauded Amount को Lien करने के के लिये अपनायी जाने वाली SOP के अनुसार वित्तीय धोखाधड़ी के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा सके । Interim complaints व Reassign requests के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की शिकायतों का त्वरित रूप से संज्ञान लेकर सम्बन्धित पोर्टल पर आवश्यक डाटा का भरना/अपलोड़ करना सुनिश्चित करें जिससे कि उक्त शिकायत का उचित व प्रभावी रूप से निस्तारण किया जाना सुनिश्चित हो सके । MHA द्वारा संचालित प्रतिबिन्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/डिटेल्स का भौतिक रूप से सत्यापन करना सुनिश्चित करें, जिससे कि जनपद के साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके तथा साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके । समन्वय पोर्टल पर प्राप्त नोटिस/सम्मन की तामीला भौतिक रूप से करना सुनिश्चित करें, जिससे कि जनपद के साइबर अपराधियों के विषय में मूलभूत जानकारी प्राप्त की जा सके तथा उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा सके । इसके अतिरिक्त NCCRP पोर्टल, CEIR पोर्टल आदि पोर्टलों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने तथा प्राप्त तकनीकी डाटा का तार्किक रूप से अवलोकन व विश्लेषण करते हुए साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।read more:https://khabarentertainment.in/143-beneficiaries-in-barhalganj-received-the-benefit-of-the-pm-housing-scheme/ थाने के लम्बित मुकदमों से सम्बंधित मालों का विधिक निस्तारण हेतु थाने पर नियुक्त नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह जल्द से जल्द मालों का विधिक निस्तारण करना सुनिश्चित करें । थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों की शतप्रतिशत जन सुनवाई कर उनकी समस्याओं का विधिक निस्तारण किया जाये एवं थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और जमीनी सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । वार्षिक निरीक्षण के दौरान बीट आरक्षियों की बीट बुकों को चेक किया गया तथा उनमें प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा नियमित रूप से अपनी अपनी बीट में भ्रमणशील रहकर बीट सूचनाएँ अंकित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षक के दौरान मौजूद चौकीदारों का हाल-चाल जाना तथा ग्राम बुढ़वार के चौकीदार श्री नाथूराम को क्षेत्र की जानकारी तथा अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में लाभप्रद सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्साहवर्धन हेतु 2000/- रुपये की नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर अनुराग अवस्थी, वार्षिक निरीक्षण हेतु गठित जनपदीय टीम, उ0नि0 राम प्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे ।