बाराबंकी। रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इस पुण्य कार्य में भाग लेकर जीवन रक्षा में योगदान देने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) द्वारा बुधवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। एसजीपीजीआईएमएस, एनसीसी, एनएसएस तथा 1090 क्लब के सहयोग से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित इस शिविर में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो विश्वविद्यालय परिवार की समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति गहन प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय क्लब की समन्वयक प्रो. (डॉ.) वीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हेमेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्यों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्तदान निःस्वार्थ सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम है, जो जीवन बचाने का अवसर प्रदान करता है। एसआरएमयू ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल समाज की सेवा कर रही है, बल्कि अपने छात्रों में मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संस्कार भी विकसित कर रही है। प्रो-चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, “इस रक्तदान शिविर से हम एसआरएमयू के आदर्शों को अपनाते हुए एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। हमारे छात्रों एवं शिक्षकों का इस नेक कार्य में सक्रिय सहभागिता गर्व का विषय है।” कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में कहा, “यह शिविर एसआरएमयू परिवार की एकता, सामाजिक दायित्व एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एसजीपीजीआईएमएस, एनसीसी, एनएसएस एवं 1090 क्लब जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से हमने न केवल आयोजन को सफल बनाया, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।” एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट डॉ. सी.एम.ए. नैन्सी गुप्ता, लेफ्टिनेंट निलेश मिश्रा, एनएसएस समन्वयक दयानंद तिवारी, डॉ. अफिया बानो (एनएसएस कोऑर्डिनेटर), डॉ. वैभव शर्मा (एनएसएस कोऑर्डिनेटर), 1090 कोऑर्डिनेटर डॉ. विमलेश सिंह, डॉ. प्रतिभा गुप्ता एवं एसजीपीजीआईएमएस की चिकित्सा टीम ने रक्त संग्रह प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया। इस दौरान चिकित्सकीय दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया गया, जिसमें रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों की ओर से विश्वविद्यालय क्लब के पदाधिकारियों में सार्थक श्रीवास्तव, श्रेया महेंद्र, त्विशा पराशर, हर्षिता पांडेय, अजयवीर सिंह, आदर्श मौर्या, ख़ुशी सिंघल, आयुष राय एवं वैभव सैनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।