दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का हुआ समापन

हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव स्थित कनौठी आश्रम पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय का समापन हुआ है समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया व मुख्य वक्ता गंगा सागर दुबे व राजेश सिंह हिन्द रहे । समापन प्रशिक्षण वर्गों में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा की यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, और जनसेवा के विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों, सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा और कार्यशैली को समझने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे समाज में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। वक्ताओं ने बताया कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है प्रशिक्षण की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी ने किया इस दौरान पंकज सिंह चंदेल,योगेश दुबे, नीरज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अवधेश पाल, मंतोष अग्रहरी, अंशु मिश्रा, सुनील दुबे, गौरी शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *