ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वांछित वारंटी गिरफ्तार

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर वांछित आरोपियों की धरपकड़ की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *