चैत्र नवरात्रि आज से: सज गए माता के मंदिर, दुकानों पर दिखीं रौनक 

अमेठी। नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ के साथ ही जनपद में भक्तिमय माहौल बन गया है। जनपद अमेठी के प्रमुख देवी मंदिरों—कालिकन धाम, देवीपाटन मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर व दुर्गन भवानी मंदिर आदि मंदिरों पर भव्य सजावट की गई है।मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है, जो कि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वही अगर बात करे संग्रामपुर क्षेत्र में स्थित माता कालिकन धाम मंदिर की तो यहां पर सुबह 04 बजे से ही अमृतकुंड वासिनी माता कालिका जी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगने लगती हैं।पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पूजा-अर्चना करते हैं।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं।नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा अमेठी “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *