प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

बलरामपुर/प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम,  विधायक तुलसीपुर  कैलाश नाथ शुक्ला तथा  जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी ,  अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। साथ ही  जनप्रतिनिधिगणों ने  सरकार की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में  विधायक बलरामपुर सदर  पल्टूराम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के  मुख्यमंत्री के निर्देशन और नेतृत्व में जनपद विकास की नई गति प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आज बेटियां रात्रि के समय भी सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी, जो वर्तमान में घटकर 2.21 प्रतिशत रह गई है।मा० विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में सतत कार्य कर रही है, जिससे खेती अधिक उन्नत हुई है और किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं की पुलिस में भर्ती की गई है तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। लखपति महिला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास संबंधी पहलों की जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई गई।  जनप्रतिनिधिगणों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *