कंपोजिट विद्यालय बभनी बुजुर्ग में संकुल बैठक का आयोजन

उतरौला/बलरामपुर मंगलवार को न्याय पंचायत उतरौला ग्रामीण क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बभनी बुजुर्ग में माह मार्च का संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान न्याय पंचायत के शिक्षक, शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। बैठक मेंप्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर  स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन वृद्धि रणनीति, रेमेडियल शिक्षण और शिक्षण योजना, मेगा शिक्षक अभिभावक बैठक एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण, उत्सव तैयारी, विभागीय प्राथमिकता, स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब एवं स्टैम किट अनुभव व समेकन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों द्वारा लाए गए शिक्षण अधिगम सामाग्री का प्रस्तुतीकरण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/police-fail-to-find-journalists-missing-daughter/  इस दौरान संकुल शिक्षक देश रत्न द्वारा टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर शिक्षण अधिगम को सरल व प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला गया। इसी प्रकार न्याय पंचायत बिरदा बनिया भारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियाभारी, पनवा रमवा के प्राथमिक विद्यालय पनवा रमवापुर कला, बढ़या पकड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया मैनहा, मनापार बहेरिया के प्राथमिक विद्यालय रामपुर मुरार, रेडवलिया के प्राथमिक विद्यालय रेडवलिया, तिलखी बढ़या के प्राथमिक विद्यालय पालापुर, इमलिया बनघुसरा के प्राथमिक विद्यालय फकीरी बनकट में माह मार्च का शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुआ। एआरपीपी राम लाल शर्मा, संकुल शिक्षक देश रत्न, कुलदीप कुमार, कमल मोहन वर्मा, संजय कुमार, बालक राम, विनीता गुप्ता, आरती, प्रिया, राशिदा, घनश्याम यादव, आरती पांडेय, नीतू सिंह, शहनाज़ बेगम, नीलू तिवारी, रेहाना खातून समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *