गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सुहवल पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 29/26 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम अंधियारा में दबिश दी और आरोपी नागेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय सियाराम यादव उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उक्त गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।